प्रधानमंत्री आवास के लिए 30 जुलाई से पंजीकरण शुरू ! - SATYAM NEWS

ख़ास खबरें

Home Top Ad

Friday, July 31, 2020

प्रधानमंत्री आवास के लिए 30 जुलाई से पंजीकरण शुरू !

जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है ऐसे लोगों के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गईइस योजना का लक्ष्य है पूरे भारत में सबके पास पक्का मकान हो इस योजना के तहत 2022 तक 10 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है 30 जुलाई से इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं

ऐसे इच्छुक लोग जिनका डूडा में पंजीकरण नहीं हैवह 30 जुलाई से 25 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं जिन लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण करने में परेशानी है, उनके लिए एलडीए द्वारा नि:शुल्क सहायता केंद्र खोले गए हैं जहां इच्छुक व्यक्ति जाकर बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकता है केवल 5000 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कर इसके लिए आवेदन किया जा रहा है यह पंजीकरण शुल्क एक से अधिक संपत्तियों के लिए आवेदन पर मान्य है

आवेदन के बाद लॉटरी के समय 10% अतिरिक्त आवेदकों का चयन किया जाएगा आवेदन करने के पश्चात आवेदक की अहर्ता डीएम व डूडा के द्वारा सत्यापित की जाएंगी सत्यापन में अहर्ता ठीक नहीं निकलने पर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा आवास की कीमत 6.51 लाख रुपए है जिसमें राज्य व केंद्र सरकार द्वारा 2.50 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी बाकी 4.1 लाख रुपये आवंटी को अपने पास से देने होंगे जो आवंटी एक बार में पूरा पैसा नहीं दे सकते उनके लिए किस्तों में पैसा जमा करने की सुविधा दी गई है आवंटन के एक महीने में 45000 रुपये जमा करने होंगे तथा बाकी बचे हुए पैसे को छः तिमाही किस्तों में जमा करना होगा

आवंटियों के उपर यह  शर्त लागू होगी कि उनके द्वारा खरीदे गये आवास में वह साल निवास करें उसके पश्चात ही वह इसे बेच सकते हैं शर्तों के मुताबिक आवंटी अगर किस्त नहीं दे पाता है तो ऐसे में उसकी संपत्ति को जप्त कर लिया जाएगा सभी आवंटियों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही आवंटन पत्र प्रदान किया जाएगा यह अनिवार्य है


Pages