अवैध संबंध में रुकावट आ रहे पति को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा ! - SATYAM NEWS

ख़ास खबरें

Home Top Ad

Friday, July 31, 2020

अवैध संबंध में रुकावट आ रहे पति को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा !

अलीगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जनपद में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाले शख्स की पत्नी का दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध था। और इसी वजह से युवक ने रास्ते में आये उसके पति को मौत के घाट उतार दिया। .

 
वारदात अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के गांव की है। जंहा गांव के ही अनिल नाम के एक युवक का सोनू नाम के शख्स की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। आरोपी के मुताबिक इस अवैध संबंध में सोनू बीच का रुकावट बन रहा था, इसलिए अनिल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोनू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस को सोनू का शव जंगल में तीन दिन बाद बरामद किया। 

वहीं इस पूरे मामले में अलीगढ़ के एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने कहा कि इस घटना में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, तीसरे की तलाश जारी है। फिहलाल आरोपी अनिल जो इस घटना का मुख्य आरोपी है उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pages