Coronavirus Live Updates : पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ रहा है. अबतक इस वायरस से 17 मिलियन लोग संक्रमित हो चुके हैं. भारत में भी संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार चली गयी है. इस बीच अनलॉक-2 का आज आखिरी दिन है. कल से अनलॉक-3 की शुरुआत होगी. झारखंड बिहार बंगाल सहित कई राज्यों में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…
भारत में करीब 7 वैक्सीन कैंडिडेट हैं जो थोड़ा एडवांस स्टेज पर काम कर रहे हैं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हम अगले 8-10 सप्ताह में अपनी रोज़ की टेस्टिंग की संख्या को 10 लाख लेकर जाने वाले हैं. भारत में करीब 7 वैक्सीन कैंडिडेट हैं जो थोड़ा एडवांस स्टेज पर काम कर रहे हैं, इनमें से 2 पूरी तरह भारतीय हैं और ट्रायल मानव परीक्षण की स्टेज में चले गए हैं.